फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people face the problems.

Udham Singh Nagar News: अधिकारियों ने निर्माणाधीन लेफ्ट पाहा कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया

Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
people face the problems.
किच्छा। लेफ्ट पाहा नहर के कवरिंग निर्माण कार्य का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रथम चरण में फीडर से 1500 मीटर लंबाई में बांई पाहा नहर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण करना है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बीएस डांगी ने बताया कि 1000 मीटर लंबाई में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि आगे निर्माण कार्य जारी है। इसके बन जाने से यहां पर वैकल्पिक बाईपास बनेगी, जो नगर के विकास के लिए सहायक होगी। शनिवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने कवरिंग नहर का निरीक्षण किया। बीएस डांगी ने बताया कि 1500 मीटर कवरिंग कार्य पूरा होना है। नहर में वर्षों से गंदगी कूड़ा और गोबर जमा होने के कारण स्थिति काफी खराब थी। घरेलू जल निकासी के लिए व्यवस्था न होने के कारण सारा पानी इसी नहर में डाला जाता है। अतिक्रमण और बिजली पोल समय से न हटाए जाने के कारण योजना को पूर्ण करने में देरी हो रही है। स्थानीय प्रशासन की मदद से अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य बाधाओं के लिए संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कराया जा रहा है। योजना में हल्द्वानी बाईपास से सिरौली पंतपुरा चौराहा तक नहर को कवर कर सड़क निर्माण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में में 1500 मीटर तक कवरिंग किया जा रहा है जो आगामी मानसून अवधि से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

शेष बचे हुए कार्य का प्राक्कलन तैयार कर लोक निर्माण के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है। योजना के पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को शहर के बीचों बीच एक वैकल्पिक चौड़ा बाईपास मिलेगा जिससे आमजन का आवागमन सुगम होगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल पीके दीक्षित, अपर सहायक अभियंता हरपाल सिंह सोढ़ी और कार्यदायी कंपनी के अधिकारी अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed