फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: सख्त नियम भी चालकों से नहीं करवा पा रहे नियमों का पालन

Sun, 06 Jul 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
रुद्रपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी वाहन संचालक नियमों के पालन के प्रति गंभीर नहीं हैं। बीते जून में परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर 2899 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों की धज्जी उड़ाने वाले 206 वाहन सीज भी किए गए।
विज्ञापन




वाहनों में ओवरलोडिंग आम हो गई है। बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स और बगैर लाइसेंस के वाहन चलाए जा रहे हैं। इसकी तस्दीक परिवहन विभाग के आंकड़ों से हो रही है। विभाग ने बीते जून में 106 मालवाहक वाहन ओवरलोड पाए गए। 62 यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए गए। 73 वाहन बगैर परमिट सड़कों पर दौड़ते मिले। 91 वाहनों की फिटनेस नहीं थी। 291 वाहन बगैर कर जमा किए सड़कों पर चल रहे थे। 233 के चालकों के पास लाइसेंस ही नहीं था।
विज्ञापन


विभाग की ओर से वायु प्रदूषण में 146 तो ध्वनि प्रदूषण में 37 वाहनों का चालान किया गया। कृषि कार्य के लिए अनुमन्य 22 ट्रैक्टर सामान ढोते पाए गए। 10 वाहनों में फर्स्टएड बॉक्स ही नहीं था। 20 भार वाहन यात्री ढोते पकड़े गए। 21 चालकों का लाइसेंस निलंबित किया गया। 152 चालान सेफ्टी बेल्ट न लगाने पर हुए। 1,021 लोग बगैर हेलमेट के दोपहिया चलाते मिले। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग, गलत तरीके से ओवरटेक करने, चप्पल पहनकर वाहन चलाने आदि में भी चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे कम करने की दृष्टि से चेकिंग अभियान तेज किया गया है। हर दिन तड़के और देर रात को भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गंभीर अनियमितता पर वाहन सीज कर दिए जा रहे हैं। - नवीन सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन), रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed