{"_id":"67c0b846a46d1fd943006715","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-121418-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नीलामी के बाद भी नहीं हटा बसों का कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नीलामी के बाद भी नहीं हटा बसों का कबाड़
Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकारी महकमे की कार्यप्रणाली का नजारा रोडवेज डिपो की कार्यशाला में देखने को मिल रहा है। नीलामी के करीब आठ-नौ महीने बाद भी बसों का कबाड़ नहीं उठ सका है। इसके चलते कार्यशाला परिसर में अव्यवस्था फैली हुई है।
परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर डिपो की दस कंडम बसों की नीलामी की गई थी। इसके बाद बसों के चेचिस नंबर काटे जा चुके हैं। चेचिस नंबरों को परिवहन विभाग के संबंधित कार्यालयों में जमा करना होता है।
उम्मीद थी कि नीलाम बसों को कार्यशाला परिसर से हटाया जाएगा, लेकिन ऐसा हो न सका।
नीलाम बस अब भी कार्यशाला परिसर में खड़ी हैं। इससे मरम्मत के लिए आ रही बसों को खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ रही है।
उन्हें निर्माणाधीन बस अड्डे में खड़ा करना पड़ रहा है। निगम प्रबंधन ने 10 कंडम बसों को नीलाम तो कर दिया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक डिपो को नई बसें आवंटित नहीं की गई। संवाद