{"_id":"68aa134bf8acd04f5b03896e","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-131136-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में भड़के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में भड़के उपभोक्ता
Sun, 24 Aug 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में एईआर का घेराव करते उपभोक्ता। संवाद
काशीपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के एई का घेराव किया। आवास विकास कॉलोनी के उपभोक्ता विद्युत वितरण खंड पहुंचे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में पहले लोगों को मीटर के बारे की खूबियों के बारे में बताना चाहिए। उपभोक्ता के संतुष्ट होने पर यह स्मार्ट मीटर लगाए जाए। आनंद सिंह रावत ने कहा कि जब इलेक्ट्रॉनिक मीटर सही चल रहे हैं तो उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट क्यों लगाए जा रहे है। यदि इसमें कमी है तो विभाग पहले बताए। वहां पर ओपी अरोरा, चंदन, मधुसूदन शर्मा, कर्मवीर चौधरी, आनंद सिंह रावत, कपिल जेटली, स्वतंत्र आदि मौजूद रहे।
स्मार्ट मीटर जांच होने के बाद आए हैं। कुछ शिकायतें आ रही है। उनका तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। - दीप चंद्र पांडे, सहायक अभियंता राजस्व, विद्युत वितरण खंड काशीपुर
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर जांच होने के बाद आए हैं। कुछ शिकायतें आ रही है। उनका तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। - दीप चंद्र पांडे, सहायक अभियंता राजस्व, विद्युत वितरण खंड काशीपुर
विज्ञापन