{"_id":"67bb6f5f53a65d2382009f55","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-123645-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो साल से ओटी में लैप्रोस्कोपिक मशीन बनी शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो साल से ओटी में लैप्रोस्कोपिक मशीन बनी शोपीस
Mon, 24 Feb 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में जनरल सर्जरी के लिए आई लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन से ऑपरेशन) मशीन का प्रयोग नहीं हो रहा है। इस दौरान इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर, अलीगंज, ठाकुरद्वारा, सुल्तानपुर पट्टी, बिजनौर समेत पर्वतीय क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। करीब दो साल पूर्व चिकित्सालय में तत्कालीन सर्जन के कार्यकाल में मरीजों को निजी अस्पताल जैसी सुविधा मुहैया कराने के लिए दूरबीन मशीन मंगाई गई थी। उन्होंने दो मरीजों के जनरल ऑपरेशन भी किए थे। इसके बाद मशीन अचानक खराब हो गई। मरम्मत के लिए मशीन कंपनी भेजी गई। वहां से आने के बाद अब अस्पताल की ओटी में रखी है। पदोन्नति पाकर डॉ. एचसी पंत का स्थानांतरण नैनीताल हो गया है। चार महीने पहले अस्पताल में संविदा पर सर्जन भी तैनात हो गए हैं। इसके बावजूद मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। अभी भी केवल चीरे वाले ऑपरेशन ही हो रहे हैं।
अभी अस्पताल में चार्ज लिया है। लैप्रोस्कोपिक मशीन से ऑपरेशन कराने के लिए सर्जन से कहा जाएगा। यदि मशीन में कोई कमी होगी तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। मरीजों को इस सुविधा का लाभ देने के लिए पूरा प्रयास जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. राजीव कुमार गांधी, सीएमएस, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर