{"_id":"605106348ebc3edb5372fe64","slug":"people-face-problems-bazpur-news-hld418455117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती को लेकर प्रधानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती को लेकर प्रधानों का हंगामा
विज्ञापन
फोटो बाजपुर बीडीओ मंगल चंद जोशी को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के अभाव और मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बाधित हो रहे कार्यों से खफा प्रधानों ने हंगामा किया। प्रधानों ने बीडीओ मंगल चंद जोशी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को ब्लॉक ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष रंजनी शर्मा और उपाध्यक्ष संदीप आनंद के नेतृत्व में प्रधान एकत्र होकर ब्लॉक दफ्तर पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की तैनाती नहीं होने और मनरेगा कर्मियों की चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल से गुस्साए प्रधानों ने प्रदर्शन किया। उसके बाद बीडीओ मंगल चंद जोशी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रधानों ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में मात्र तीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तैनात हैं जिसमें एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अवकाश पर चल रहे हैं। शेष दो अधिकारियों पर ही 58 ग्राम सभाओं का जिम्मा है जिससे ग्रामवासियों के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही हैं। ज्ञापन की प्रति डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है। मौके पर रूना पारूल, मंसूर अहमद, पवन शर्मा, शेर मोहम्मद आदि थे। (संवाद)