फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People complaint to DM and CMO

साढ़े चार घंटे प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, मृत शिशु पैदा होने पर हंगामा 

Wed, 30 May 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Wed, 30 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
People complaint to DM and CMO
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में मृतक नवजात के परिजनों कोसमझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा वार्ड में करीब 4:30 घंटे प्रसव पीड़ा से तड़पती रही एक महिला ने मृत शिशु (लड़का) को जन्म दिया। आक्रोशित परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम और सीएमओ से लिखित शिकायत की। सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


जगतपुरा निवासी मनोज तोमर की पत्नी रजनी तोमर (25) को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह करीब छह बजे जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप था कि रजनी को भर्ती करने के तुरंत बाद प्रसव पीड़ा होने लगी थी, लेकिन वहां तैनात स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी उसे अनदेखा करते रहे। एक नर्स सुबह आठ बजे शिफ्ट खत्म होने की बात कहकर चली गई। इसके बाद दूसरी नर्स ने भी रंजनी की प्रसव पीड़ा को अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन


वहीं इस बीच डॉक्टरों की हड़ताल (सुबह आठ बजे से 10 बजे तक) भी शुरू हो गई। करीब 10:30 बजे उसकी डिलीवरी हुई तो शिशु मृत पैदा हुआ। शिशु के मृत पैदा होने के साथ ही रजनी बेहोश हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते आरोपी नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला के परिजनों ने डीएम, सीएमओ और एसएसपी से फोन पर शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्सों ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया था, जिस कारण यह घटना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशु के शव को घंटों गोद में पकड़ी रही बुआ 
रुद्रपुऱ। मृत बच्चे के पैदा होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रंजनी के इससे पहले तीन बेटियां और हैं। यह उसका चौथा बच्चा था। शिशु के मृत पैदा होने के करीब चार घंटे तक उसके शव को लेकर बुआ गोद में पकड़ी रही। उधर, बच्चा वार्ड में भर्ती रजनी बेहोश थी। 

 
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के अनुसार महिला के प्रसव में विलंब हुआ था। प्रसव 18 मई तक होना था। प्रथम दृष्टया नवजात की मौत की वजह विलंब से प्रसव मालूम पड़ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने सीएमओ और डीएम से लिखित शिकायत की है। 
- बीएस सामंत, प्रमुख अधीक्षक, जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed