फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People Attacked on Police man

Udham Singh Nagar News: स्मैक तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, दरोगा और पुलिस कर्मी चोटिल

Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
People Attacked on Police man
पथराव में दरोगा की कार भी क्षतिग्रस्त, 12 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज, तस्कर और दो हमलावर महिलाएं हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानकमत्ता। गश्त के दौरान पुलिस ने स्मैक बेच रहे तस्कर को 32.57 ग्राम स्मैक के साथ हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे छुड़ाने पहुंच गए। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। इसमें दरोगा और कांस्टेबल चोटिल हो गए। आरोपियों की ओर से किए गए पथराव पर दरोगा की निजी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने तस्कर के साथ दो हमलावर महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के निर्देश पर एसआई लक्ष्मण जोशी, एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल नवीन जोशी और नीरज नेगी के साथ निजी कार (यूके03सी-0728) से गश्त करते हुए नानकसागर पार बिसौटा गांव पहुंचे। मुखबिर से गांव में लखविंदर सिंह के स्मैक बेचने की सूचना पर पुलिस लखविंदर को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही खरीदार मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने लखविंदर को दबोच लिया। उसके कब्जे से बरामद 32.57 ग्राम स्मैक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। लखविंदर को पकड़ने की सूचना पर परिजनों ने उसको छुड़ाने के लिए पुलिस टीम को घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। इसमें एसआई संजय कुमार और कांस्टेबल नीरज नेगी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम किसी तरह तस्कर को गाड़ी में बिठाकर रवाना हुई तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। एसआई ने तत्काल थानाध्यक्ष को हमले की सूचना दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, सीओ वीर सिंह टीम के साथ ग्राम बिसौटा पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने हमले में शामिल कैलाश कौर और जोगिंदर कौर के साथ ही तस्कर को हिरासत में ले लिया और तीनों थाने ले आई। पुलिस ने स्मैक तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर प्रिंस सिंह, कैलाश कौर, मनजीत कौर, बलजीत सिंह, रंजीत कौर, अंग्रेज सिंह उर्फ गज्जू, जोगिंदर कौर, सुखविंदर सिंह उर्फ बिट्टू, कमला कौर, चरणजीत सिंह, संदीप सिंह व रिंकू के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 353, 332, 186, 427 एवं दंड विधि संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed