{"_id":"6a2c6044be1a0b07de0a0952","slug":"people-are-troubled-by-water-stagnation-in-their-courtyards-and-on-the-paths-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-142810-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 155 पदों पर निकली होमगार्ड भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 155 पदों पर निकली होमगार्ड भर्ती
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं में बेरोजगारी नया नमूना देखने को मिल रहा है। 10वीं पास युवाओं (बालकों) के लिए निकली होमगार्ड भर्ती में 155 पदों पर 10,200 युवाओं ने आवेदन किए हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें 9,950 युवा डिग्रीधारी और हाईस्कूल पास मात्र तीन प्रतिशत से भी कम यानी 250 हैं। कुमाऊं के तीन जिले ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में एक जून से होमगार्ड के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो चुकी है।
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। हालांकि आवेदन करने वाले अधिकांश युवा उच्च शिक्षित हैं। यह आंकड़े राज्य में रोजगार के अवसरों की चुनौती को उजागर कर रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के बीच रोजगार के अवसरों की कमी और सरकारी नौकरियों के प्रति आकर्षण को दर्शा रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद युवाओं की मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसी के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। बोनस अंक वाले युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। लिखित परीक्षा नहीं होगी।