फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People accuse officials of negligence regarding increasing attacks of wildlife in khatima

Khatima: वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर आक्रोश, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप...लोगों ने सुनाई खरीखोटी

Thu, 20 Jun 2024 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

खटीमा के पास चकरपुर, पचौरिया, बिल्हेरी, वन रावत बस्ती और श्रीलंका गांव में बाघों की लगातार जारी गतिविधि के बाद बुधवार सुबह वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

विज्ञापन
People accuse officials of negligence regarding increasing attacks of wildlife in khatima
वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा के पास चकरपुर, पचौरिया, बिल्हेरी, वन रावत बस्ती और श्रीलंका गांव में बाघों की लगातार जारी गतिविधि के बाद बुधवार सुबह वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि चकरपुर क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने में वन्यजीवों के हमले की पांच से छह घटनाएं घट चुकी हैं। कुछ दिन पूर्व वनखंडी मंदिर के पीछे ही जंगल में गए एक बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला कर दिया था। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया जिस पर लोग शांत हुए।

बुधवार सुबह बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने वन अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही बरते का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहा कि जंगल में घास काटने जा रहे लोगों पर बाघ लगातार हमले कर रहे हैं। इसके बावजूद वन अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- MP Dimple Yadav: नैनीताल से लखनऊ लौटीं डिंपल यादव, भीमताल में रुकी थी...जानिए पंतनगर एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य मन्नू मेहर ने कहा कि पचौरिया और नई बस्ती में भी लगातार बाघ दिख रहे हैं जिसके चलते लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को वह दून में मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। पचौरिया निवासी समाजसेवी माेहन जोशी ने कहा कि वन अधिकारियों से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा। श्रीलंका गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि गांव में शाम के समय बाघ व तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी ने कहा कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed