फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Peopl will purchase utensiles on Dhanteras.

धनतेरस के लिए बाजार में सजे चांदी के बर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Peopl will purchase utensiles on Dhanteras.
मंजू जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
धनतेरस मंगलवार को है। इसके स्वागत के लिए बाजार सज गए हैं। जिले के बड़े शहरों के साथ ही कस्बों और गांवों की दुकानों और शोरूमों में स्टील, तांबे, पीतल और चांदी के बर्तनों की चमक फैल गई है। लोग धनतेरस पर पूजा करने के लिए चांदी के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। चांदी की छोटी थाली, उसमें दो चम्मच और एक ग्लास 15 हजार रुपये का है, जबकि 800 ग्राम की बड़ी थाली की कीमत 60 हजार रुपये है। चार ग्लास के साथ एक जग का सेट 70 हजार रुपये का मिल रहा है। वहीं वाइन के पांच ग्लासों की कीमत भी 70 हजार रुपये की है।
विज्ञापन

चांदी के सिक्के 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक
रुद्रपुर। लक्ष्मी गणेश और डेकोरेटिव चांदी के सिक्के 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक मिल रहे हैं। इनकी कीमत 400 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक की है। ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के चांदी के सिक्के हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, रामदरबार, लड्डू गोपाल सब चांदी के
रुद्रपुर। बाजार में बर्तनों के साथ ही भगवान की मूर्तियां भी शत-प्रतिशत चांदी में उपलब्ध हैं। छोटी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति 13 हजार रुपये, जबकि बड़ी मूर्ति 36 हजार रुपये की मिल रही है। 50 ग्राम, 100 ग्राम, 150 ग्राम व एक किलो के रामदरबार 4000 रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने चांदी के जेवरात के साथ ही धनतेरस पर्व के लिए चांदी के बर्तन भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही भगवान की मूर्तियां भी चांदी की हैं। 100 प्रतिशत चांदी के सिक्के भी मिल जाएंगे। ग्राहकों की पसंद का हर आइटम यहां उपलब्ध है। -दीपांशु बंसल, बंसल ज्वैलर्स, रुद्रपुर।
-
धातुओं के बर्तन मध्यम वर्ग के परिवारों के शुरू से पसंदीदा रहे हैं। खासकर स्टील के बर्तनों को लोग पसंद करते हैं। बीच में स्टील के बर्तनों की खरीदारी थोड़ी कम रही थी, लेकिन फिर से स्टील के बर्तनों के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ा है।
ललित मोहन बंसल, रुद्रपुर।
---
कोरोना महामारी के बाद अब बाजार उबरने लगा है। दीपावली के एक सप्ताह पहले से ही बर्तनों की खरीदारी शुरू हो चुकी थी। इस बार धनतेरस के दिन बर्तनों की अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
बृजमोहन, रुद्रपुर।
धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग, मिलेगा तिगुना फल
रुद्रपुर। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस वर्ष धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इसमें जो भी कार्य किए जाते हैं, उन्हें इसका तिगुना फल मिलता है। इसके साथ ही सूर्य, मंगल और बुध तीनों ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे, जो व्यापार के लिए बेहद शुभ मानी जाती है।
धार्मिक मान्यतानुसार समुद्र मंथन से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुई थीं। भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अंशावतार माना जाता है। इसी दिन को लोग धनतेरस के रूप में मनाते हैं। धनतेरस पर्व धन, धान्य, समृद्धि के अतिरिक्त स्वास्थ्य, आरोग्यता से जुड़ा होता है। ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी ने बताया कि धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:17 से शुरू होकर रात 8:11 बजे तक रहेगा, जबकि यम दीप शाम 5:35 से 6:53 तक प्रज्ज्वलित कर सकते हैं।

दरअसल, धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा का विधान है। बताया कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, सोना-चांदी, पीतल, मिट्टी के दीए, झाडू खरीदना, तांबे का दीपक खरीदना शुभ होता है, जबकि एल्यूमिनियम का सामान, लोहे की वस्तुएं, धारदार वस्तुएं, प्लास्टिक का सामान, कांच के बर्तन, काले रंग की चीजें खरीदना अशुभ रहता है।

दीपांशु बंसल।

दीपांशु बंसल।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के एक शोरूम में रखे चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति।

रुद्रपुर के एक शोरूम में रखे चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के एक शोरूम में रखे चांदी के सिक्के।

रुद्रपुर के एक शोरूम में रखे चांदी के सिक्के।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के एक शोरूम में रखे चांदी के बर्तन।

रुद्रपुर के एक शोरूम में रखे चांदी के बर्तन।- फोटो : RUDRAPUR

बृजमोहन, बर्तन व्यापारी।

बृजमोहन, बर्तन व्यापारी।- फोटो : RUDRAPUR

ललित मोहन बंसल, बर्तन व्यापारी।

ललित मोहन बंसल, बर्तन व्यापारी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर मुख्य बाजार में बर्तन खरीदते लोग।

रुद्रपुर मुख्य बाजार में बर्तन खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed