फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur: Gadarpur youth helped terrorist Jagga escape from parole

Rudrapur: गदरपुर के युवकों ने की थी आतंकी जग्गा की पेरोल से भागने में मदद, पुलिस ने 10 घंटे की पूछताछ

Fri, 07 Apr 2023 05:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

जिला न्यायालय से पूछताछ की अनुमति लेने के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस ने पंतनगर थाने में गांव कोपा कृपाली निवासी आतंकी जगजीत उर्फ जग्गा से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
Rudrapur: Gadarpur youth helped terrorist Jagga escape from parole
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लाए आतंकी जग्गा से पुलिस ने पंतनगर थाने और सिडकुल चौकी में बुधवार रात करीब 10 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि पैरोल से भागने में उसकी गदरपुर निवासी दो युवकों ने मदद की थी। पूछताछ में उसके खालिस्तानी समर्थक होने का विवरण खंगाला गया लेकिन इस इसमें पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। पुलिस को जिले में रह रहे उसके साथी और उसके गैंग के बारे में जानकारी जरूर मिली है।

विज्ञापन


बुधवार को जिला न्यायालय से पूछताछ की अनुमति लेने के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस ने पंतनगर थाने में गांव कोपा कृपाली निवासी आतंकी जगजीत उर्फ जग्गा से पूछताछ शुरू की। इसके बाद रात करीब 10 बजे पुलिस उसे लेकर सिडकुल चौकी आ गई। यहां बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे तक उससे पूछताछ हुई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे भारी सुरक्षा के बीच उसे गूलरभोज पुलिस चौकी लाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान काशीपुर एएसपी अभय सिंह, सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी, एसओजी प्रभारी, केलाखेड़ा थाना और गदरपुर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। यहां काफी पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे लेकर कोपा कृपाली के नजदीक पहुंची। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में घूमने के बाद पुलिस ने गूलरभोज चौकी में दोबारा उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके खालिस्तान से जुड़े तारों को खंगाला लेकिन इसमें कोई ठोस सफलता नहीं मिली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ चीजें भी बरामद की हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि शुक्रवार तक आतंकी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसे वापस दिल्ली सेंट्रल जेल के सुुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन की शादी का बहाना बनाकर आया था पेरोल पर
वर्ष 2022 में आतंकी जग्गा बहन की शादी का बहाना बना कर हल्द्वानी जेल से पेरोल पर आया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। उससे पूछताछ के दौरान गदरपुर क्षेत्र के दो युवकों का नाम सामने आया है। दोनों युवकों ने उसे पेरोल से भगाने में मदद की थी। इस दौरान उसने एक वाहन का उपयोग भी किया था। पुलिस वाहन की बरामदगी करने में जुटी है। वहीं पुलिस की एक टीम गदरपुर क्षेत्र के दोनों युवकों के घर में दबिश देने गई लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। उम्मीद है कि पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed