{"_id":"6883e0479ab1bf4638074506","slug":"pay-the-fee-by-30th-otherwise-your-admission-will-be-cancelled-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-127697-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 30 तक जमा करें शुल्क, नहीं तो निरस्त हो जाएगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 30 तक जमा करें शुल्क, नहीं तो निरस्त हो जाएगा प्रवेश
Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। समर्थ पोर्टल के जरिये यूजी की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अभी तक निर्धारित 2224 सीटों के सापेक्ष 804 प्रवेश हुए हैं।
कॉलेज में प्रवेश समिति के समक्ष प्रवेश करने के बाद भी अधिकतर छात्र-छात्राओं ने पोर्टल के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है। ऐसे में उनके प्रवेश पर खतरा मंडरा रहा है।
कॉलेज प्रशासन ने 30 जुलाई तक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि घोषित की है। शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश निरस्त भी हो सकता है। एसबीएस डिग्री कॉलेज में शुक्रवार तक बीए में 1156 सीटों के सापेक्ष 447, बीकॉम में 560 के सापेक्ष 213 प्रवेश हुए हैं। वहीं बीएससी मैथ्स ग्रुप और बायो ग्रुप में 224-224 सीटों के सापेक्ष 63 और 81 प्रवेश हुए हैं। अभी तक प्रवेश लिए छात्र-छात्राओं में से लगभग 600 ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।