{"_id":"68dae3b966facdd8b20b2333","slug":"patients-get-treatment-and-consultation-under-one-roof-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-132860-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक ही छत के नीचे मरीजों को मिला इलाज और परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक ही छत के नीचे मरीजों को मिला इलाज और परामर्श
Tue, 30 Sep 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों के बने प्रमाणपत्र, गर्भवतियों की हुई अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एक ही छत के नीचे करीब तीन हजार मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
सोमवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और मेयर दीपक बाली ने किया। नोडल डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि 58 मरीजों के अल्ट्रासाउंड, 115 एक्स-रे, 21 मरीजों की ईसीजी, ईएनटी में 90 मरीज, 1160 सामान्य मरीज, 550 लोगों की काउंसलिंग, करीब 10 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह, सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. राजीव पुनेठा, डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. पुष्कर सिंह पांगती, डॉ. वरुण भारद्वाज, डॉ. अजय वीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट:
स्वास्थ्य शिविर में करीब तीन हजार मरीजों ने पंजीकरण कराया है। इसमें टीबी, कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की गई है। ऊधमसिंह नगर में अभी तक शिविरों के माध्यम से 1,88,000 लोगों को लाभ मिल चुका है। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर