{"_id":"58a74d3c4f1c1b931ad8501f","slug":"passenger-upset-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो की व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो की व्यवस्था चरमराई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
यात्री परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़िए हरिद्वार जाने लगे हैं। इसके बावजूद उन्हें डिपो से रोडवेज की बसें नहीं मिल सकीं। चुनाव में आई फोर्स को छोड़ने के लिए 25 बसों के साथ 50 चालकों को कोटा राजस्थान भेजा गया है। यात्री घंटों तक डिपो में बसों का इंतजार करते रहे। अन्य डिपो की बसें आने पर यात्री हरिद्वार को रवाना हो सके।
विज्ञापन
बाजपुर के कांवड़िया राजू और तारु सिंह ने बताया कि वह साढ़े तीन घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। डिपो में बसे तो हैं लेकिन अधिकारी बसें न होने की बात कह रहे हैं जबकि दूसरे डिपो की बसों में सीट नहीं मिल रही है। वहीं रोडवेज डिपो में 54 बसों का बेड़ा है। चालक-परिचालक की कमी के चलते करीब 42 बसों का ही संचालन हो रहा है लेकिन शनिवार को 21 बसों का ही संचालन हो सका।
विज्ञापन
डिपो की आठ बसें खराब हैं। इनके न चलने से विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रमेश कुमार रौतेला ने बताया कि 15 फरवरी की शाम को चुनाव में आई फोर्स को छोड़ने के लिए 25 बसों को रुद्रपुर से कोटा भेजा गया है। यह बसें अभी डिपो नहीं लौटी हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि टनकपुर, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी मार्ग की 13 बसों को भी हरिद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन
काशीपुर। एजीएम अनिल सैनी भी दो दिन से डिपो नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया। आरएम खुशीराम ने भी इधर-उधर की बात करके फोन काट दिया। वहीं रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद यूनियन शाखा मंत्री मो. यामीन ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर एजीएम की कार के चालक को भी बस लेकर हरिद्वार भेजा है।