फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paryavarn Mitra Protested

पर्यावरण मित्रों ने की प्रशासन से समझौते को लागू करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Paryavarn Mitra Protested
पंतनगर में हुई आम सभा में मौजूद पर्यावरण मित्र। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की आमसभा पंतनगर अध्यक्ष मनोहर लाल वाल्मीकि की अध्यक्षता में शनिवार की शाम सफाई विभाग मैदान में आयोजित हुई। वक्ताओं ने एक जनवरी 2020 को विवि प्रशासन व संगठन के बीच हुए समझौते के तहत शर्तों को लागू करने की मांग की। कोविड काल में जान की परवाह किए बिना योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को 26 दिनों का पूरा वेतन दिया जाए। यदि अतिशीघ्र समझौता शर्तों को लागू नहीं किया गया तो विवि के सभी सफाई कर्मी संगठन के बैनर तले उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। यहां हरिकेश, लवी कुमार, मोनू, मनोज कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, बृजपाल सहित अनेक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed