फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Parliamentary team

15 सांसदों का दल पीएफ पर मंथन करेगा

Wed, 03 May 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Wed, 03 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary team
सांसदों का दल - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। कर्मचारियों के भविष्य के प्रति चिंतित केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पर फोकस किया है। इसकी पड़ताल के लिए विभिन्न दलों के 15 सांसदों का दल मंगलवार रात यहां पहुंचा है। कार्यक्रम में पार्टीबाजी न हो, इसलिए इस दल की सूचना गोपनीय रखी गई है। इस कारण दलों के पदाधिकारियों तक को इसका पता नहीं है, ताकि इसमें दलगत राजनीति न हो सके। इसलिए सिर्फ डीएम को ही इस जानकारी दी गई है ताकि दल के रहने, ठहरने में कोई व्यवधान पैदा न हो। 

विज्ञापन


प्रदेश की औद्योगिक नगरी बन चुके इस जिले पर केंद्र सरकार की निगाहें भी टिकी हैं। यहां भारी मात्रा में विदेशी निवेश को लेकर पहले ही केंद्र, राज्य सरकार यहां विदेशी कंपनियों को लाने का मन बना चुकी है। विदेशी कंपनियों के साथ राज्य सरकार का करार भी हो चुका है।
विज्ञापन


वहीं अब कर्मचारियों के भविष्य के प्रति भी सरकार ने कदम बढ़ा दिया है क्योंकि पंतनगर सिडकुल में करीब 469 से अधिक फैक्ट्रियों का उत्पादन करके विदेशों तक आयात, निर्यात कर रहे हैं वहीं इन फैक्ट्रियों में डेढ़ लाख से अधिक श्रमिक, कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जिला स्तर पर भी कर्मचारियों की विभिन्न पदों पर गैर सरकारी, सरकारी पदों पर तैनाती है। इसी को देखते हुए 15 सांसदों का दल यहां दो दिवसीय अपने विशेष, गोपनीय दौरे पर है। इस बारे में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल का कहना है कि इस दल में विभिन्न समितियों के तहत पीएफ कमिश्नर से लेकर अन्य लोगों का भी दल साथ है, इसलिए ठहरने का इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल हाइवे स्थित एक बड़े होटल में किया गया है।

बैठक में कर्मचारियों के हितों पर किस तरह का मंथन होना है, इस पर उन्होंने अपनी कोई राय नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि 15 सांसदों के इस दल के आने का विशेष कारण केंद्र सरकार की कर्मचारियों के भविष्य निधि के मामलों को लेकर मंथन बैठक में पड़ताल करना है। 

रुद्रपुर। कर्मचारियों के भविष्य के प्रति चिंतित केंद्र सरकार ने अपनी नई पहल करते हुए कर्मचारियों के भविष्यनिधि के मामलों में कहीं स्थानीय राजनीति के तहत लीपापोती न हो, इसलिए उन्होंने क्षेत्र के सांसदों को दूसरे प्रांतों में पड़ताल के लिए भेजा है।


नैनीताल, ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद भगत सिंह कोश्यारी मंगलवार को असोम में पड़ताल कर रहे हैं। अपने क्षेत्र से दूर दूसरे प्रांतों में एकाएक इस तरह की पड़ताल कर्मचारियों के हितों में मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सिर्फ नेतागिरी तक सीमित न रख उन्हें काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है और सीधे तौर पर सांसदों की रिपोर्ट को भी सीधे प्रधानमंत्री तक देने का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed