{"_id":"62b60b3312860c066e51b555","slug":"parking-problem-in-rudrapur-rudrapur-news-hld466956459","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंड और पार्किंग सुविधा न होने से बेतरतीब खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैंड और पार्किंग सुविधा न होने से बेतरतीब खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन
रुद्रपुर में किच्छा बाइपास के किनारे कतार में खड़े टेम्पो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर में वाहनों के लिए स्टैंड व पार्किंग की सुविधा न होने से सार्वजनिक स्थलों समेत जगह-जगह जाम लग रहा है। इंदिरा चौक, किच्छा बाईपास, डीडी चौक, काशीपुर बाईपास व नैनीताल हाईवे पर ई-रिक्शा, टेंपो व टाटा मैजिकों के बेतरतीब पार्क होने के साथ ही अनियोजित रूप से संचालित हो रहे हैं।
प्रशासन, नगर निगम, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीमें मिलकर भी शहर में टेंपो स्टैंड या दूसरे वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। किच्छा बाईपास पर करीब साढ़े तीन साल पहले शुरू हुए नगर निगम के लेबर चौक के शेड के नीचे वर्तमान में टेंपो की अवैध पार्किंग हो रही है। जबकि यह स्थान बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए खड़े होने अथवा बैठने के लिए है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते श्रमिक अग्रसेन चौक पर खडे़ हो रहे हैं।
इंदिरा चौक के पास यातायात पुलिस का कार्यालय होने के बावजूद इस पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रह है। इस संबंध में सीओ यातायात आशीष भारद्वाज का कहना है कि वर्तमान में वह काशीपुर की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक विजय विक्रम ने कहा कि रुद्रपुर के सभी चौराहों से करीब 100 मीटर की दूरी पर वाहन स्टैंड के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। शीघ्र ही पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।

रुद्रपुर में लेबर चौक के शेड के नीचे खड़े टेम्पो।- फोटो : RUDRAPUR