फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   parking problem in rudrapur

स्टैंड और पार्किंग सुविधा न होने से बेतरतीब खड़े हो रहे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
parking problem in rudrapur
रुद्रपुर में किच्छा बाइपास के किनारे कतार में खड़े टेम्पो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर में वाहनों के लिए स्टैंड व पार्किंग की सुविधा न होने से सार्वजनिक स्थलों समेत जगह-जगह जाम लग रहा है। इंदिरा चौक, किच्छा बाईपास, डीडी चौक, काशीपुर बाईपास व नैनीताल हाईवे पर ई-रिक्शा, टेंपो व टाटा मैजिकों के बेतरतीब पार्क होने के साथ ही अनियोजित रूप से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन, नगर निगम, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीमें मिलकर भी शहर में टेंपो स्टैंड या दूसरे वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। किच्छा बाईपास पर करीब साढ़े तीन साल पहले शुरू हुए नगर निगम के लेबर चौक के शेड के नीचे वर्तमान में टेंपो की अवैध पार्किंग हो रही है। जबकि यह स्थान बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए खड़े होने अथवा बैठने के लिए है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते श्रमिक अग्रसेन चौक पर खडे़ हो रहे हैं।
विज्ञापन

इंदिरा चौक के पास यातायात पुलिस का कार्यालय होने के बावजूद इस पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रह है। इस संबंध में सीओ यातायात आशीष भारद्वाज का कहना है कि वर्तमान में वह काशीपुर की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक विजय विक्रम ने कहा कि रुद्रपुर के सभी चौराहों से करीब 100 मीटर की दूरी पर वाहन स्टैंड के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। शीघ्र ही पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।

रुद्रपुर में लेबर चौक के शेड के नीचे खड़े टेम्पो।

रुद्रपुर में लेबर चौक के शेड के नीचे खड़े टेम्पो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed