फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar's Dr. Radha Valmiki's name registered in Harvard World Record

Udham Singh Nagar News: पंतनगर की डॉ. राधा वाल्मीकि का हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar's Dr. Radha Valmiki's name registered in Harvard World Record
डाॅ. राधा वाल्मीकि।
पंतनगर। विवि परिसर के इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. राधा वाल्मीकि का नाम हार्वर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में सह लेखिका के रूप में दर्ज किया गया है। जोकि पंतनगर समेत उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। आजादी के अमृत महोत्सव पर दुनिया भर के स्वतंत्रता सेनानियों में भारत के सुप्रसिद्ध 75 स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिपूर्ण पुस्तक ''''स्वराज के स्वर'''' को हावर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. राधा के इस पुस्तक लेखन में सहयोग करने पर सह लेखिका के रूप में उनका नाम हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इस पुस्तक में देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन की गौरव गाथा लिखने में देश भर के 75 वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकारों ने भी सह लेखक के रूप में अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। आगामी 12 जून को डॉ. राधा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी व कवि सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया (बाली) और वियतनाम जाएंगी, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



कई अवॉर्ड से पहले भी हो चुकी हैं सम्मानित
डॉ. राधा इससे पहले भी अपनी शैक्षिक, सामाजिक और साहित्यिक सेवाओं से तीन बार द मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सन ऑफ द अर्थ, द मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ द अर्थ, द मोस्ट इंस्पायरिंग एजूकेटर ऑफ द अर्थ के रूप में अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने सहित सैकड़ों अवाॅर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed