फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pantnagar mein purana positive milane se hadkump

Coronavirus in Uttarakhand : दिल्ली से पंतनगर लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Thu, 02 Jul 2020 04:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
pantnagar mein purana positive milane se hadkump
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
दिल्ली से पंतनगर लौटे एक युवक के कोरोना पाज़िटिव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक को आइसोलेट किया गया है। 10 दिन पूर्व दिल्ली एम्स में काला पीलिया का इलाज कराने गया हल्दी, पंतनगर निवासी उपाध्याय राय पुत्र जगदंबा राय कल रात ही दिल्ली से लौटा था। उपाध्याय हल्दी के विश्वविद्यालय फार्म में ठेके पर सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंचा तब उसे बहुत तेज बुखार था। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे घर जाने को कहा और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस विभाग सहित स्वास्थ्य महकमे को दी। सूचना पर पहुंची सुरक्षा विभाग की टीम ने उपाध्याय को रुद्रपुर चिकित्सालय में आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन


उसके परिजनों ने बताया कि दिल्ली में इसका सैंपल लिया गया था, जिसमें यह कोरोना पॉजिटिव मिला था। यह किसी प्रकार दिल्ली से निकलकर कल रात ही हल्दी पहुंचा है। क्योंकि यह रात भर अपने परिजनों के साथ रहा, और इसके चार पांच भाई बहन पंतनगर विश्वविद्यालय में ही ठेके पर कार्यरत हैं। इसके पूरे परिवार को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed