फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar Entrance

स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 6902 ने दी प्रवेश परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pantnagar Entrance
पंतनगर विवि में प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, देहरादून और श्रीनगर के 20 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। यहां कुल 6902 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1639 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रदेश के 8541 छात्रों ने आवेदन किया था। रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 6902 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पंतनगर विवि में स्नातक के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 316 सीटें हैं। इनमें बीएससी एजी की 130, कम्युनिटी साइंस की 70, बीएफएससी की 24, बीवीएससी की 62 और बी-टेक फूडटेक की 30 सीटें हैं। डॉ. कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र बहुत कठिन था। तैयारी के हिसाब से इंटरमीडिएट में पढ़ाए गए सेलेबस से कुछ ही प्रश्न पूछे गए, बाकी बाहर प्रश्न बाहर के थे। कुछ प्रश्नों का उत्तर नहीं पता था उन्हें छोड़ दिया, उम्मीद है प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, छात्र चैड़ा गांव, बागेश्वर
प्रश्नपत्र में बहुत जटिल प्रश्न पूछे गए थे, जिनको हल करने में लंबा समय लगा, जिस वजह से हम बहुत कम प्रश्न अटेम्प्ट कर पाए हैं। इंटरमीडिएट सेलेबस से बहुत कम प्रश्न नहीं पूछे गए थे।

अभिषेक शर्मा, छात्र कैंपस स्कूल पंतनगर
प्रश्नपत्र के तहत चार वर्गों फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी व मेंटल एबिलिटी के प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स में कुछ प्रश्न मॉडरेट थे, कैमेस्ट्री भी आसान व ट्रिकी सवालों से भरी थी, बायो में एनसीआरटी से बाहर के भी प्रश्न व मेंटल एबिलिटी के प्रश्न बहुत सरल थे। कुल मिलाकर बहुत संतुलित प्रश्नपत्र था।
संस्कृति सक्सेना, छात्रा लालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed