फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pantnagar Agriculture fare

मेले में आठ लाख के बिके पंतनगर के बीज और पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
pantnagar Agriculture fare
पंतनगर मेले में महाविद्यालय के स्टॉल पर जानकारी लेते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में चल रहे किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी में विवि के विभिन्न केंद्रों के स्टॉलों से खरीफ की विभिन्न फसलों के बीजों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन दोपहर तक प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र एवं फसल अनुसंधान केंद्र ने करीब साढ़े छह लाख रुपये के बीजों की बिक्री की। इसके अलावा उद्यान अनुसंधान केंद्र, सब्जी अनुसंधान केंद्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र, औषधीय एवं संगंध पौध अनुसंधान केंद्र, पुष्प उत्पादन केंद्र और एटिक के स्टॉलों से लगभग एक लाख रुपये के बीज और पौधों की बिक्री हुई। प्रकाशन निदेशालय के स्टॉल से लगभग 40 हजार रुपये के प्रकाशनों की बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य स्टालों से भी 30 से 40 हजार के उत्पादों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मेले में शैक्षणिक पशुधन प्रक्षेत्र में संकर बछियों की नीलामी में किसानों ने भाग लिया। मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मेले में आए किसानों को आदर्श पुष्प विज्ञान केंद्र, सब्जी अनुसंधान केंद्र, औषधीय पौध अनुसंधान एवं विकास केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कराया गया। मेले के दूसरे दिन दोपहर तक करीब डेढ़ हजार किसान पंजीकरण करा चुके थे। इसके अलावा लगभग एक हजार अपंजीकृत किसानों का भी मेले का भ्रमण किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्रों पर मिल रही खेती किसानी की जानकारी
पंतनगर। विवि में चल रहे किसान मेले में पंतनगर विवि एवं अन्य सरकारी स्टॉलों पर किसानों के लिए विभिन्न उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है। किसान मेले में सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए प्रसार शिक्षा का ‘कृषि विज्ञान केंद्र एक दृष्टि में’ स्टॉल लगाया गया है। स्टाल पर केवीके काशीपुर ने महिलाओं को सशक्त करने की विधाओं एवं उनके उत्पादों का प्रदर्शन लगाया है।
पिथौरागढ़ के गैना अंचोली में स्थित केवीके ने काला भट्ट, लाल गहत, सफेद राजमा और भांग के प्रदर्शन लगाए हैं। गन्ने की किस्में, सोयाबीन, उड़द और धान की प्रजातियों के बारे में केवीके धनौरी (हरिद्वार) की ओर से जानकारी दी जा रही है। ढकरानी देहरादून के केवीके स्टॉल पर प्राकृतिक हर्बल रंग की प्रदर्शनी लगी है। ग्वालदम चमोली केवीके पर रामदाना, राजमा, राजमा लाल, काला भट्ट और स्ट्राबेरी के पौधों की प्रदर्शनी किसानों को आकर्षित कर रही है। चंपावत एवं ज्योलीकोट केवीके भी किसानों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
विभिन्न महाविद्यालयों के स्टॉलों पर भी वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों की ओर से किसानों को खेती के साथ किए जाने वाले सह व्यवसाय, नई तकनीक, नए शोध व कृषि को सरल करने वाले उपकरण तथा आय दोगुनी करने की नई तकनीकें बताई जा रही हैं।
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के स्टॉल पर पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को सुलभ बनाने के उपकरण और पर्वतीय फसलों, मक्का, मडुवा, राजमा आदि के बीजों का प्रदर्शन लगाया गया हैं। पंतनगर विवि एवं जिले के कृषि विभाग की ओर से लगाए स्टालों पर पशुपालन, उद्यान एवं खाद्यान्न की जानकारियां दी जा रही हैं। (संवाद)
दावे बड़े, मेले में कोविड गाइडलाइन की उड़ीं धज्जियां
पंतनगर। कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं लेकिन विवि में चल रहे किसान मेले में आने वाले लोग इससे बचने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। मेले में पहुंच रहे करीब 70 फीसदी से अधिक किसान, विद्यार्थी और मेलार्थी कोविड गाइडलाइन का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इतना ही नहीं विवि प्रशासन और पुलिस भी इस ओर से आंख मूंदे हुए है।
टीडीसी के बिके 60 हजार के बीज
पंतनगर। उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) के स्टॉल पर मौजूद कमल और सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि स्टॉल पर सोसाइटी की ओर से बीजों की बिक्री जा रही है। मेले के पहले दिन मूंग 34 किग्रा, उड़द 40 किग्रा, धान की पीआर-113 प्रजाति 210 किग्रा, पीबी-1509 प्रजाति 192 किग्रा, पीआर-121 प्रजाति 60 किग्रा और एचआर-47 प्रजाति के 60 किग्रा सहित सब्जियों के बीजों की बिक्री की गई। इससे सोसाइटी को लगभग 60 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। (संवाद)
यूनिवर्सल एग्रो स्टॉल पर खेती-बागवानी के तकनीकी यंत्रों का आकर्षण
पंतनगर। मेले में यूनिवर्सल एग्रो प्रोडक्ट्स का स्टॉल छात्रों, किसानों और मेलार्थियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर खेती, बागवानी संबंधी नवीनतम तकनीकी उपकरणों को प्रदर्शित व विक्रय किया जा रहा है। स्टॉल स्वामी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह 40 वर्षों से पंतनगर किसान मेले में स्टॉल लगा रहे हैं।

इलेक्ट्रिक, इंजन व हाथ से चलाने वाले लॉन मूवर्स, प्लास्टिक गमले, आर्टिफिशियल फूल, स्प्रेयर पाइप, पावर स्प्रे पंप, हैंड स्प्रे, नर्सरी व ग्रीन हाउस का सामान आदि स्पेयर्स, सर्विस व रिपेयरिंग का कार्य होता है। अमरजीत का दावा है कि यहां प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध टर्की निर्मित दूध निकालने की मशीन सबसे कम दाम पर दी जा रही है। बाजार में जहां अन्य मशीनें 50 से 80 हजार रुपये में उपलब्ध हैं, वहीं इसे मात्र 40 हजार रुपये में किसानों को बेच रहे हैं। (संवाद)

पंतनगर किसान मेले में स्टॉलों पर विवि के बीजों की खरीदारी करते किसान।

पंतनगर किसान मेले में स्टॉलों पर विवि के बीजों की खरीदारी करते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर किसान मेले में यूनिवर्सल एग्रो के स्टॉल पर जमा भीड़।

पंतनगर किसान मेले में यूनिवर्सल एग्रो के स्टॉल पर जमा भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर के किसान मेले में टीडीसी के स्टॉल पर बीज खरीदते किसान।

पंतनगर के किसान मेले में टीडीसी के स्टॉल पर बीज खरीदते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर किसान मेले में बिना मास्क के सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग।

पंतनगर किसान मेले में बिना मास्क के सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed