फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pant University assistant professor commits suicide

पंत विवि की असिस्टेंट प्रोफेसर ने की आत्महत्या

Tue, 15 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)। Updated Tue, 15 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि संचार विभाग में सहायक प्राध्यापिका पद पर कार्यरत डा. किरन यादव (30) ने अपने सरकारी आवास के सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया गया है। डॉ. किरन ने बीते 20 नवंबर को पंतनगर विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर कम्युनीकेशंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी में भिजवा दिया है।

विज्ञापन

पंतनगर विवि से रिटायर कर्मचारी एसडी यादव की बेटी डॉ. किरन यादव की शादी हैदराबाद में हुई थी। पढ़ाई में होशियार और पंत विवि में ही पढ़कर निकली डॉ. किरन को बीते 20 नवंबर को विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर कम्युनीकेशंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति मिली थी। नियुक्ति के बाद बीते सात दिसंबर को विश्वैसरैया एंक्लेव स्थित टीचर्स होम में विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें आवास आवंटित किया गया था।
विज्ञापन

रविवार रात डॉ. किरन ने अपने माता-पिता और भाई के साथ मिलकर आवास में सामान शिफ्ट कर रहना शुरू किया था। उनका भाई असिस्टेंट प्रोफेसर भाई डा. संतोष कुमार यादव रात में डॉ. किरन के साथ खाना खाकर अपने घर चला गया था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जब संतोष ने बहन के आवास पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुला मिला। भाई अंदर पहुंचा तो बहन को पंखे से लटका देख हक्काबक्का रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तुरंत ही सुरक्षा विभाग, पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भेज दिया। थानाध्ययक्ष आरसी मखौलिया ने बताया कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मौत का कारण ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न करना लिखा गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच सीओ बहादुर सिंह चौहान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed