{"_id":"68dd876cb8793edea40de97c","slug":"paddy-weight-reduced-at-government-procurement-centers-farmers-angry-possibility-of-uproar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-130922-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की तौल घटाई, किसान नाराज.. हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की तौल घटाई, किसान नाराज.. हंगामे के आसार
Thu, 02 Oct 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की तौल घटा दी गई है। इस बार एक क्रय केंद्र पर प्रतिदिन मात्र 400 क्विंटल धान की तौल होगी। पिछले वर्ष 500 क्विंटल धान की तौल थी। तौल कम करने से क्रय केंद्रों पर हंगामे के आसार हैं। अभी तक कच्चे आढ़तियों को धान खरीद के लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं।
जिले में इस बार धान खरीदने के लिए 229 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को निराश करने वाली बात ये है कि क्रय केंद्र पर तौल को लगातार घटाया जा रहा है। दो साल पहले जिस क्रय केंद्र पर 750 क्विंटल धान तौला जाता था। वहां अब मात्र 400 क्विंटल धान तौला जाएगा।
ऊधमसिंह नगर में धान कटाई शुरू हो गई है। यहां पर जिले के अलावा उत्तरप्रदेश से सटे गांव से भी धान पहुंचता है। ऐसे में हर दिन एक क्रय केंद्र में 1500 क्विंटल तक धान पहुंचने की संभावना है। ऐसे में तौल कम करने पर हंगामे के आसार हैं। तौल कम करने पर किसानों ने सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही आरोप है कि अभी तक कच्चे आढ़त के लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
-
पहले दिन सरकारी क्रय केंद्रों पर लटका ताला
बुधवार को जिलेभर में धान की खरीद शुरू होनी थी लेकिन सरकारी अवकाश के कारण क्रय केंद्रों पर ताला लटका रहा। गुरुवार आज से क्रय केंद्र खुलेंगे औैर धान की खरीद शुरू होगी।
किसानों की बातचीत :
धान खरीद को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं है। क्रय केंद्रों की संख्या कब है। धान लेकर जाने पर नमी अधिक होने का बहाना बनाया जाता है। कच्चे आढ़ती के लाइसेंस अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। तौल कम होने से धान बेचने में किसानों को परेशानी हुई तो जिम्मेदारों को विरोध झेलना पड़ेगा। - तजींदर सिंह विर्क, राष्ट्रीय अध्यक्ष, तराई किसान यूनियन
- धान खरीदने के नाम पर हर बार मनमानी चल रही है। क्रय केंद्रों पर तौल कम करना गलत है। धान कटने लगा है तो केंद्रों में हर दिन हजारों क्विंटल धान आएगा। विक्रमजीत सिंह, किसान
- धान की तौल कम करना ठीक नहीं है। सरकार की ओर से धान की तौल बढ़ानी जानी चाहिए थी लेकिन तौल कम हुई है। जिससे किसानों में नाराजगी है। अमृतपाल सिंह, किसान
- तराई में सबसे अधिक धान होता है। ऐसे में धान खरीद के क्रय केंद्र बढ़ाए जाने चाहिए थे। साथ ही तौल भी बढ़नी थी। मगर कहें किससे सुनने वाला तो कोई है नहीं। - सलविंदर पाल सिंह, किसान
काशीपुर में कल से शुरू होगी धान खरीद
काशीपुर। मंडी समिति की ओर से काशीपुर में धान क्रय केंद्र शुक्रवार से शुरू किए जाएंगे। पहले धान क्रय केंद्र पहली अक्तूबर से शुरू होने थे लेकिन नवमी और दशहरा के अवकाश के चलते अब शुक्रवार से क्रय केंद्र शुरू हो रहे हैं।
मंडी सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि किसानों के लिए मंडी समिति के अंदर चार धान क्रय केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए कांटे, पंखे, लाइट सहित पानी आदि की व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा ना हो। धान क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।
पहले दिन धान खरीद केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
खटीमा। खरीफ विपणन सत्र के पहले दिन खटीमा क्षेत्र के सभी सहकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। खटीमा विकासखंड में पहली दिन धान की खरीद शून्य रही। वरिष्ठ विपणन अधिकारी केसी आर्या ने बताया कि खटीमा में धान खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 81 क्रय केंद्र खोले गए हैं। बुधवार को पहले दिन धान खरीद शून्य रही। उन्होंने बताया कि धान में अभी नमी अधिक है। एक सप्ताह के भीतर किसानों के धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंचने की संभावना है।
धान खरीद के लिए पोर्टल शुरू करने सहित कई प्रस्ताव पारित
गदरपुर। नवीन अनाज मंडी के सभागार में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक बुधवार को हुई। वरिष्ठ किसान करनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। किसानों ने अब तक धान खरीद केंद्र शुरू न होने पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ की मौजूदगी में नाराजगी जताई। यहां उर्वरक की कमी को दूर करने, खुले धान पर काशीपुर की भांति प्रति क्विंटल एक किलो कटौती किए जाने, अनाज मंडी में धान की खरीद बोली लगाकर करने, धान खरीद के लिए पोर्टल शुरू करने और केंद्रों में नमी के निर्धारित मानकों के अनुरूप धान की खरीद किए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अशोक सेठी, मुख्तयार सिंह मक्कड़, सेवक सिंह, वीरेंद्र कुमार, बंटी मैनी, इशाक अली, गुरमीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।