फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy Sale is on Full Swing

स्थानीय किसानों के साथ-साथ यूपी का धान भी बिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy Sale is on Full Swing
रुद्रपुर गल्ला मंडी में खड़ी धान की ट्रालियां। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कच्चा आढ़तियों ने आरएफसी कुमाऊं की अपील पर बृहस्पतिवार को स्थानीय किसानों के धान को प्राथमिकता के साथ खरीदा। साथ ही यूपी के किसानों का धान भी खरीदा गया। रुद्रपुर गल्ला मंडी में कच्चा आढ़तियों के माध्यम से करीब 15 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में सुबह के समय स्थानीय किसानों के साथ ही यूपी के किसान भी धान बेचने के लिए पहुंचे। हालांकि किसानों को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल सका। आढ़तियों ने किसानों का 17 प्रतिशत से कम नमी वाला धान भी 1450 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक मूल्य पर नहीं खरीदा। धान बेचने पहुंचे कुछ किसानों का कहना था उनके पास धान के भंडारण की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण मजबूरी में अच्छी गुुणवत्ता का धान भी एमएसपी से बेहद कम पर बेचना पड़ रहा है। इधर, सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद में पूर्ववत तेजी बनी रही। तराई विकास सहकारी संघ के केंद्र पर किसानों ने अपना करीब 425 क्विंटल धान बेचा जबकि रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के क्रय केंद्र पर करीब 170 क्विंटल धान खरीद हुई। बिगवाड़ा क्रय केंद्र पर करीब 500 और फुलसुंगा क्रय केंद्र पर करीब 550 क्विंटल धान की खरीद हुई। जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने जिलें में अब तक 183 में 181 सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 लाख, 59 हजार, 808 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed