फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy purchasing.

एडीएम जय भारत बने जिला धान खरीद अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing.
जयभारत सिंह, एडीएम। - फोटो : RUDRAPUR
एडीएम जयभारत सिंह को खरीफ विपणन सत्र 2021-22 के लिए जिला धान खरीद अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में इस वर्ष धान खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। यदि कोई क्रय केंद्र प्रभारी या कर्मचारी धांधली या गड़बड़ी करता मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एडीएम जयभारत सिंह ने शनिवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जिले में इस वर्ष खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग समेत पांच क्रय एजेंसियों को धान खरीदने के लिए 188 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। जिले के सभी ब्लॉक में धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड बनाई जाएंगी। इसके साथ ही जिले की टीमें धान खरीद पर पूरी तरह से नजर रखेंगीं। किसानों के लिए प्रशासन और आरएफसी की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। इन नंबरों पर किसान धान खरीद से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह और तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने एडीएम जयभारत से वर्ष 2018 में जिला प्रशासन स्तर पर धान खरीद के लिए बनाए गए नमी के मानकों के आधार पर खरीद करवाने की मांग की। विक्रमजीत ने कहा कि वर्ष 2018 में धान में 18 प्रतिशत नमी होने पर दो किलो की कटौती से लेकर 25 प्रतिशत नमी तक साढ़े 12 किलो धान की कटौती का नियम बनाया था। एडीएम ने किसानों की सभी समस्याओं का निस्ताकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed