{"_id":"5fa047198ebc3e9ba1389608","slug":"paddy-purchasing-rudrapur-news-hld402747832","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉटिंग में कट चुके खेतों की खतौनी से भी बेचा जा रहा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉटिंग में कट चुके खेतों की खतौनी से भी बेचा जा रहा धान
विज्ञापन
सितारगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : SITARGANJ
जिले में धान की रिकॉर्ड खरीद के बीच अब प्लॉटिंग में कट चुके खेतों की खतौनी में भी धान बेचे जाने की शिकायतें क्रय प्रभारियों को मिल रही हैं। जसपुर ब्लॉक में इस तरह की सबसे अधिक शिकायतें सामने आ रही हैं।
जिले में क्रय केंद्रों पर अब तक 18 लाख, 62 हजार, 709 क्विंटल खरीद हो चुकी है। सोमवार को रुद्रपुर के टीवीएस मुख्यालय में 500 क्विंटल से अधिक धान खरीद हुई। साथ ही बिगवाड़ा और फुलसुंगा क्रय केंद्रों पर भी खरीद जारी रही। रुद्रपुर गल्ला मंडी में भी कच्चा आढ़तियों के माध्यम से करीब दस हजार क्विंटल धान की खरीद हुई।
प्लॉटिंग में कट चुके खेतों की खतौनी में धान बेचे जाने की शिकायतों के बारे में जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने कहा कि जसपुर के क्रय केंद्र प्रभारी से इस तरह की मौखिक शिकायत मिली थी। पूर्व में भी जिले भर में इस तरह की मौखिक शिकायतें आ रही हैं लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
आरएफसी के क्रय केंद्रों की विलंब से मिल रही रिपोर्ट
रुद्रपुर। जिले में आरएफसी के क्रय केंद्रों से धान खरीद की रिपोर्ट सबसे अधिक विलंब से मिल रही है। सोमवार दोपहर तक सहकारिता विभाग कार्यालय में आरएफसी के क्रय केंद्रों की तीन दिन की धान खरीद की रिपोर्ट नहीं मिल सकी थी। जिस कारण सहकारिता विभाग को कुल धान खरीद का रिकॉर्ड उपलब्ध होने में काफी समय लगा।
मझोला केंद्र से चोरों ने चुराया छह बोरी धान
खटीमा। सीमांत ग्रामसभा मझोला के धान क्रय केंद्र से रविवार रात चोर सेंध मारकर छह बोरी धान चोरी कर ले गए। सोमवार को जब केंद्र प्रभारी दीवान सिंह मेहता क्रय केंद्र पहुंचे तो धान के चट्टे में बोरी कम दिखाई दीं। जब उन्होंने आसपास खोजबीन की तो गन्ने के खेत में धान की दो बोरियां पड़ीं मिलीं। इधर, केंद्र प्रभारी ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है। संवाद
सप्ताह भर से धान बेचने को किसान परेशान
सितारगंज। धान बेचने के लिए किसान सप्ताह भर से मंडी में परेशानी झेल रहे हैं। गुस्साए किसानों ने सोमवार को कच्चे आढ़तियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और धान खरीद में धांधली का आरोप लगाया।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल ने कहा कि 26 अक्तूबर से किसान धान बेचने को लेकर परेशान है। कच्चे आढ़ती 10-20 किसानों का धान खरीदकर चले जाते हैं। आरोप लगाया कि धान पहले खरीद रहे हैं और मंडी की प्रवेश पर्ची लेने के लिए किसान को ट्रॉली लेकर मंडी भेज देते हैं और वो किसान मंडी से ट्रॉली घुमाकर पर्ची लेकर राइस मिल निकल जाते हैं। जबकि अन्य किसान कई-कई दिन से मंडी में धान बेचने के लिए पड़े हैं। उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु से कच्चे आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां जगराज सिंह, अंग्रेज सिंह, सतनाम सिंह, विचित्र सिंह, जगवंत सिंह, करतार सिंह, भगवान सिंह आदि थे।
पोर्टल बंद होने से धान खरीद बंद
काशीपुर। सहकारी समिति के धान खरीद केंद्र कुंडा का पोर्टल बंद होने से धान खरीद बंद है। सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण शर्मा यहां पहुंचे तो खरीद बंद मिली। उन्होंने समिति अधिकारियों से बात कर जल्द पोर्टल खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर अभी तक मात्र 12173 क्विंटल धान तुला है। सहकारी समिति ने तीन नवंबर से खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया है।

रुद्रपुर में टीवीएस के क्रय केंद्र पर धान तौलते पल्लेदार।- फोटो : RUDRAPUR