फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PAC jawans will get new house

Udham Singh Nagar News: पीएसी जवानों को मिलेगा नया घर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
PAC jawans will get new house
रुद्रपुर। पीएसी जवानों को अब नया घर मिलेगा। 31वीं वाहिनी में बहुमंजिला 108 भवनों के निर्माण के लिए 48 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण इकाई ने कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड से सटे 31वीं वाहिनी पीएसी के जवान वर्षों से पुराने भवनों में रह रहे हैं। कुछ समय पहले सेनानायक की ओर से नए भवनों के निर्माण के लिए पत्राचार किए गए। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने बहुमंजिला इमारतों के निर्माण को स्वीकृति दी। सेनानायक पंकज भट्ट ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत परिसर में फ्लैट की तर्ज पर बेसमेंट समेत 10 मंजिला इमारत बनेगी। जिसमें कुल 108 कमरे व अटैच बाथरूम व किचन होंगे। 1200 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पुराने आवास होंगे ध्वस्त
परिसर में नए आवास बनते ही कर्मचारियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। पुराने आवासों को ध्वस्त कर वहां पर अन्य निर्माण कार्य होंगे। 31 वीं वाहिनी पीएसी में महिला व पुरुष दोनों कर्मचारी ड्यूटी करते हैं। जबकि 46वीं वाहिनी पीएसी केवल पुरुषों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed