फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The upgrade has been carried out, but when will the spokespersons be appointed?

Udham Singh Nagar News: उच्चीकरण तो कर दिया, प्रवक्ताओं की तैनाती कब होगी...

Wed, 14 Oct 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The upgrade has been carried out, but when will the spokespersons be appointed?
काशीपुर। शासन ने वाहवाही लूटने के लिए दो स्कूलों को इंटर कॉलेज का दर्जा तो दे दिया लेकिन शिक्षा विभाग शिक्षक देना भूल गया। शुक्रवार को मानपुर और शिवलालपुर अमरझंडा के उच्चीकृत इंटर कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन होना है। इसके बाद प्रवेश भी शुरू हो जाएंगे लेकिन छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए प्रवक्ताओं की अब तक तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

25 अगस्त को शासन ने दोनों हाईस्कूलों को उच्चीकृत करने का आदेश जारी किया था। यहां प्रधानाचार्य और 10-10 प्रवक्ताओं के पद भी सृजित किए गए थे। इनमें छह-छह कला और चार-चार विज्ञान वर्ग के हैं लेकिन धरातल पर एक भी प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई है। स्थिति ये है कि 300 से अधिक बच्चे इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं और इंटर में प्रवेश का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
दूरी तो कम होगी, लेकिन पढ़ाएगा कौन
मानपुर के बच्चों को अभी तक हाईस्कूल के बाद छह किमी दूर काशीपुर या प्रतापपुर के विद्यालय जाना पड़ता है। शिवलालपुर के विद्यार्थी महुआखेड़ा गंज के स्कूल में जाते हैं। कई छात्राएं दूरी के कारण पढ़ाई तक छोड़ देती हैं। इंटर बनने से इन्हें तो लाभ मिलेगा लेकिन शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई कैसे होगी इसका फिलहाल कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
धीरे-धीरे हो जाएगी व्यवस्था
खंड शिक्षाधिकारी डीके साहू का कहना है कि स्कूल इंटर तक उच्चीकृत हो गया है। बाकी व्यवस्थाएं भी धीरे-धीरे हो जाएंगी। सवाल यह है कि उद्घाटन, भाषण, प्रवेश तो हो जाएंगे लेकिन पढ़ाई कब तक शुरू हो पाएगी।


कोट -
काशीपुर में इंटर कॉलेज बने हाईस्कूल मानपुर और शिवलालपुर अमरझंडा का 16 अक्तूबर को वर्चुअल उद्घाटन होगा। फिर विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे भवन एवं संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। - विनोद सिमल्टी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed