फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   100 MBBS seats approved in Rudrapur Medical College

उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी, 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई

Wed, 14 Oct 2026 12:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 12:09 PM IST
सार

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालन का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
100 MBBS seats approved in Rudrapur Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालन का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। इस पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों के संचालन की दिशा में हुई यह पहल प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा संस्थानों का विस्तार होने से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे भविष्य में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलेगी। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों के संचालन की दिशा में हुई इस प्रगति को ऊधम सिंह नगर समेत तराई क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्रवेश और संचालन की प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियामकीय प्रावधानों के अनुरूप ही आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed