फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Order Chauhan and others, protesting against roping in the potholes of the road.

बदहाल सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध, जाम लगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Order Chauhan and others, protesting against roping in the potholes of the road.
काशीपुर में गड्डों में धान की पौध लगाते जसपुर विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। खनन लदे वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुए ग्राम किलावली-दुर्गापुर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जाम लगाया। लोगों ने विरोध में सड़क पर बने गड्ढों में धान के पौधे रोपे।
विज्ञापन

सूचना पर जसपुर के परगना मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह, लोनिवि के सहायक अभियंता अरुण कुमार आदि भी वहां पहुंच गए। लोनिवि के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व इस सड़क के निर्माण के लिए तीन करोड़ की लागत का रिवाइज्ड इस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके जल्द मंजूर होने की उम्मीद है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सड़क के गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया लेकिन विधायक चौहान जाम खुलवाने को राजी नहीं हुए। विधायक चौहाने ने अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की नाराजगी को देखते हुए एई ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर सड़क के गड्ढे भरवाने का काम शुरू करा दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला गया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान गोविंद सिंह लाड़ी, रवि ढींगरा, राजकुमार, सुंदर सिंह, उदयराज, गोपाल दास, करन सिंह, लेखराज, मिश्री सिंह, कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।
बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हुईं सड़कें
सुल्तानपुर पट्टी। क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से नगर के नाले चोक होने से बारिश का पानी मोहल्ला श्यामनगर के होली चौराहे से मार्केट वाली सड़क तक फैल गया। क्षेत्र निवासी मो. रफी ने बताया कि नगर पंचायत अधिकारियों की ओर से एनएच-74 के किनारे रामपुर मोड़ से जीआईसी इंटर कॉलेज तक बनाए गए दोनों तरफ नालों का निर्माण अधूरा है। इन नालों में नगर का पानी नहीं पहुंच पाता और न ही इस पानी की निकासी की कोई व्यवस्था की गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में नगर पंचायत अधिकारियों के खिलाफ रोष है। ब्यूरो

काशीपुर की कुमाऊं विहार में जलभराव
काशीपुर। जल भराव होने से कुमाऊं विहार कॉलोनी के लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कॉलोनी के बीच से गुजरने वाला गेबिया नाला अतिक्रमण के चलते संकरा हो गया है। यही नहीं नाले की सफाई नहीं होने के चलते बरसात में यह नाला ओवर फ्लो हो जाता है और पानी सड़कों पर एकत्र हो जाता है। इसके अलावा सफाई नहीं होने से गंदगी भी पानी के साथ कॉलोनी में फैल रही है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। इधर, मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि सफाई अधिकारियों ने उन्हें कुमाऊं विहार कॉलोनी में जलभराव होने की जानकारी नहीं दी है। जल्द ही नाला गैंग लगाकर पानी निकासी कराई जाएगी। बारिश के बाद सड़कें और नालियां भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed