{"_id":"5c3643c8bdec2256a931ccc5","slug":"open-skies-to-make-a-career-with-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के पास कॅरिअर बनाने के लिए खुला आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के पास कॅरिअर बनाने के लिए खुला आसमान
Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो x
अमर उजाला ब्यूरो x
Published by: विपिन कुमार
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में शपथ पत्रों के साथ छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बुधवार को एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 छात्राओं ने कॅरिअर को लेकर दूसरी छात्राओं और महिलाओं को भी जागरूक करने का शपथ पत्र भरा।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के सभागार में सेंटर के एसपीओसी (सिंगल प्वाइंट ऑफ कांटेक्ट) एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरनाम सिंह ने छात्राओं को विभिन्न रोजगारपरक कोर्स, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा और डिग्रियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के तहत छात्राओं के लिए डीटीपी, बैंकिंग फाइनेंस, शेयर मार्केटिंग, म्यूचुअल फंड आदि के छह माह से एक वर्ष व दो वर्ष के सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा के साथ ही तीन वर्षीय डिग्री की सुविधा है। इनसे छात्राएं विभिन्न क्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार कॅरिअर बना सकती हैं।
विज्ञापन
डॉ. हरनाम ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की। वहां अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निर्मला जोशी, डॉ. रूमा शाह, डॉ. शशिबाला, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, अमित कुमार सिंह, एबीवीपी जिला सहसंयोजक रचित सिंह, सौरभ राठौर, विजय पाल आदि थे।
कोट
छात्राओं का आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। छात्राओं को अपने कॅरिअर के चुनाव में स्वतंत्रता होनी चाहिए। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर ही देश और समाज के प्रति अपनी जवाबदेही तय कर सकती हैं। - प्रियंका पुनियानी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष।
----------
छात्राओं के लिए कॅरिअर का बहुत महत्व है। यदि महिला स्वावलंबी होगी तो उसके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। छात्राओं को 12वीं के बाद कॅरिअर के चुनाव को लेकर गंभीर हो जाना चाहिए। - ज्योति गंगवार, छात्रा।
----------
अमर उजाला समाचार पत्र ने छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन कर अच्छी पहल की। इससे छात्राएं अपने कॅरिअर को लेकर जागरूक होंगी। इस तरह की कार्यशालाएं होती रहनी चाहिए। कविता उप्रेती, छात्रा।
-------
महिलाओं को समाज में सम्मान प्राप्त करने के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए। मैं बैंकिंग क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहती हूं और इसके लिए बेहतर तैयारी कर रही हूं। - शबाना, छात्रा।
---------
वर्तमान में महिलाएं और पुरुष हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। आज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए कई तरह के कोर्स, डिप्लोमा और डिग्रियां हैं। छात्राओं के लिए अब पहले से अधिक संभावनाएं हैं। - विमला आर्या, छात्रा।
--------
छात्राओं को अपने कॅरिअर का चुनाव कर पूरी शिद्दत के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए। जितनी कड़ी मेहनत होगी, लक्ष्य प्राप्ति में उतनी ही आसानी होगी। महिलाएं स्वरोजगार भी अपना सकती हैं। - नेहा जाटव, छात्रा।