फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Open fire on three people including councilor brother in rudrapur

Udham Singh Nagar News: पार्षद के भाई समेत तीन लोगों पर झोंके फायर, चार सगे भाईयों समेत अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 01:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Feb 2025 01:30 PM IST
सार

रुद्रपुर में भाजपा पार्षद के भाई सहित तीन लोगों पर रंजिशन फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें तीनों बाल-बाल बच गए। मामले में पुलिस ने चार सगे भाई और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। 

विज्ञापन
Open fire on three people including councilor brother in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर के शांति विहार काॅलोनी में भाजपा पार्षद के भाई सहित तीन लोगों पर रंजिशन फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें तीनों बाल-बाल बच गए। मामले में पुलिस ने चार सगे भाई और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। रविवार पार्षद ने कोतवाली पहुंचकर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोपी पक्ष की ओर से जमीनी विवाद को लेकर पुलिस में शिकायत की गई थी।

विज्ञापन

वार्ड 18 शांति काॅलोनी निवासी पवन शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि वह संपत्तियों की खरीद-फरोख्त कर जीवन यापन करता है। मोहल्ले के रहने वाले चंद्र प्रकाश और उसके बेटे हृदय प्रकाश यादव उर्फ भीम, राम प्रकाश यादव, रजत प्रकाश यादव उर्फ गुड्डू व कृष्ण प्रकाश यादव उर्फ लल्ला यादव क्षेत्र में अपना दबदबा रखना चाहते हैं।

विज्ञापन

लल्ला यादव व उसके भाई राम प्रकाश यादव पर बिलासपुर थाने में हत्या का केस दर्ज है। आरोपी उनके व परिवार के व्यापार को देखते हुए भय दिखाकर कई महीनों से दबाव बनाकर 40 लाख रुपये की रंगदारी वसूलना चाहते हैं। आरोपियों ने उनके परिचित हरजिंदर सिंह और विरेंद्र यादव को भी उनसे 40 लाख रुपये दिलवाने की बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आठ फरवरी की रात 11 बजे खाना खाकर वह अपने चचेरे भाई अरुण शर्मा और राहुल शर्मा के साथ घर के बाहर काॅलोनी में टहल रहा था। इसी बीच अंधेरे में पहले से घात लगाए बैठे कृष्ण प्रकाश यादव उर्फ लल्ला यादव, राम प्रकाश यादव उर्फ पिंकू, हृदय प्रकाश यादव उर्फ भीम और रजत प्रकाश यादव चार अन्य साथियों के साथ गाली देते हुए उनकी तरफ दौड़ते हुए आए थे। कृष्ण प्रकाश यादव उर्फ लल्ला यादव ने उन पर सीधा फायर झोंका। वे अपने चचेरे भाईयों के साथ गलियों में भागा तो आरोपियों ने पीछा करते हुए उन पर फायर किए। इस दौरान तीनों अपने घरों की तरफ भागे तो आरोपी वहां से चले गए।

कहना है कि ये लोग आपराधिक किस्म के हैं और आरोपियों से उनको जानमाल का भय बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। इधर वादी के भाई व भाजपा से पार्षद प्रमोद शर्मा के साथ पार्षद सुशील चौहान, निमित शर्मा, राजेश जग्गा आदि कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed