फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Only registred E-rikshaw will run in Kashipur

काशीपुर में अब सिर्फ पंजीकृत ई-रिक्शा ही चलेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Only registred E-rikshaw will run in Kashipur
काशीपुर में कैंप लगाकर ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन करते पुलिस कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन के लिए रामनगर रोड पर स्थित श्री रामलीला मैदान में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ई-रिक्शा से संबंधित प्रपत्रों के अलावा चालक का सत्यापन भी किया गया। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सत्यापन के बाद काशीपुर में सिर्फ पंजीकृत चालकों को ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या और यातायात की बिगड़ती स्थिति के चलते एएसपी प्रमोद कुमार ने ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कराने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदान में शिविर लगाकर ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाणपत्र और आधार कार्ड चेक किए। ताकि बाहर से आने वाले ई-रिक्शा चालकों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

पहले दिन 500 से अधिक ई-रिक्शाओं का पंजीकरण किया गया। बृृहस्पतिवार को भी ई-रिक्शा चालकों का पंजीकरण किया जाएगा। पवित्र ई-रिक्शा चालक समिति के अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल ने बताया कि काशीपुर एआरटीओ कार्यालय में 3042 ई-रिक्शाएं पंजीकृत हैं। सत्यापन के बाद काशीपुर में अब बाहर से आने वाले लोग ई-रिक्शा नहीं चला सकेंगे। शिविर में ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर विजय सिंह, सीपीयू के एसआई प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर, इंदर सिंह, मुहर्रिर हरीश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप करेगी डीएल बनाने में मदद
काशीपुर। रामलीला मैदान में आयोजित सत्यापन शिविर में कुछ लोगों की शिकायत थी कि उनके पास डीएल नहीं है और एआरटीओ दफ्तर में उनके डीएल बनाने के एवज में निर्धारित शुल्क से अधिक लिया जा रहा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने घोषणा की है कि बृहस्पतिवार को आप कार्यकर्ता शिविर में शामिल होकर डीएल के लिए लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। एआरटीओ दफ्तर में निर्धारित शुल्क लेकर लोगों का डीएल बनाने की अपील भी करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed