फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Only four thousand people connected to connecting India

कनेक्टिंग इंडिया से कनेक्ट रह गये सिर्फ चार हजार लोग

Fri, 19 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Fri, 19 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Only four thousand people connected to connecting India
बीएसएनएल 5जी

विज्ञापन
भारत सरकार की दूरसंचार सेवा बीएसएनएल उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। बीएसएनएल के लैंडलाइन कनेक्शन के हर माह आने वाले महंगे बिल और घटिया नेटवर्क से लोगों का इस सेवा के प्रति मोहभंग हो रहा है। रुद्रपुर में बीएसएनएल के 4000 कनेक्शन ही रह गये हैं। 

बीएसएनएल के लैंडलाइन कनेक्शन कम होने की वजह सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं हैं, बल्कि उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला महंगे बिल का बोझ और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क सिंग्नल न पहुंचना भी है। कनेक्शन कटवाने से पहले अधिकांश उपभोक्ता फार्म में इसकी वजह महंगा बिल बता रहे हैं। कुछ उपभोक्ता मौसम खराबी के बाद आने वाली गड़बड़ी के कई हफ्तों तक ठीक न होने के कारण भी कनेक्शन कटवा रहे हैं। तीन वर्ष पहले रुद्रपुर में  बीएसएनएल के आठ हजार कनेक्शन थे, जो अब घटकर आधे रह गये हैं। इस संबंध में सब डिवीजनल इंजीनियर बलदेव सिंह ने बताया कि बीएसएनएल को हर माह औसतन 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटवाने के के पत्र आ रहे हैं। ब्रॉडबैंड सेवा में भी काफी कमी आई है। वर्तमान ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में ही ब्राडबैंड कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा है।  
विज्ञापन


बीएसएनएल के सामने आ रहीं प्रमुख चुनौतियां 

- क्षेत्र में नेटवर्क क्षेत्र को मजबूत करना
- उपभोक्ताओं को सस्ते टैरिफ प्लान देना
- उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निस्तारण करना
- मौसम खराब होने पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा को सुचारु रखना
- कवरेज क्षेत्र के बाहर बीएसएनएनल के नये टावर लगवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed