फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Onion and tomato prices on the sky

प्याज और टमाटर के दाम आसमान पर 

Thu, 30 Nov 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Onion and tomato prices on the sky
बढ़ रही हैं कीमतें - फोटो : amar ujala
प्याज और टमाटर की कम आवक होने से इनके दामों में तेजी पहले से ही थी। अब सहालग ने इनके दाम आसमान पर पहुंचा दिये हैं। शहर में टमाटर और प्याज 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। आलम यह है कि आम आदमी की रसोई हो या खास की आग हरफ तरह लगी हुई है।
विज्ञापन

 एक सप्ताह पहले टमाटर 45 रुपये और प्याज 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे थे। सहालग के दौर में इनमें अचानक 10 से 15 रुपये प्रति किलो की तेजी आ गई। मालूम हो कि इस साल नासिक में प्याज और नैनीताल जिले में टमाटर की पैदावार कम हुई थी। इंदौर से ही अधिक प्याज की आवक हो रही थी। वहां से भी प्याज आना कम हुआ है। नैनीताल जिले के कोटाबाग, कालाढूंगी, गौलापार आदि स्थानों में इस बार टमाटर की पैदावार अपेक्षाकृत कम हुई है। खुले बाजार में अन्य सब्जियों के दामों में भी थोड़ा-बहुत अंतर आया है। 
विज्ञापन

गोभी 40 रुपये किलो, मटर 60 रुपये किलो, आलू 30 रुपये किलो, शिमला मिर्च 60 रुपये और बीन्स 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। मंडी सचिव आशा गोस्वामी कहती हैं रुद्रपुर मंडी की अधिकांश सब्जियां हल्द्वानी मंडी समिति से पहुंचती हैं। मांग के अनुरूप उत्पादन कम होने से सब्जियों के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed