फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one who comes from outsider state, will hve to follow home quarantine rule.

बाहरी राज्यों से आने वालों को होना पड़ेगा होम क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
one who comes from outsider state, will hve to  follow home quarantine rule.
रुद्रपुर की रामपुर सीमा में कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसएसपी ने नया आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अब एक सप्ताह होम क्वारंटीन होना पड़ेगा। थाना और चौकी स्तर से पुलिस नियमों का सख्ती से पालन कराएगी। मानकों की अनदेखी करने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से लोगों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। जिले में आने से पहले लोगों की अनिवार्य रूप से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट मिल रही है। बाहरी राज्यों के आने वाले लोग घरों में पहुंचने के बाद सार्वजनिक स्थल या पार्टी समारोह में भी जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना रिपोर्ट आने तक कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों के आने वाले लोग अभी भी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कोरोना संक्रमण के फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहरी राज्यों से आने पर खुद ही सात दिन तक होम क्वारंटीन रहें। इसके बाद डॉक्टर से कोरोना की दोबारा जांच करा लें।

बाहरी राज्यों के पहुंचने पर किसी तरह की स्वास्थ्य में गड़बड़ी है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही कोरोना से बचाव का आसान तरीका है। होम क्वारंटीन नहीं होने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed