फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one week salary will not be released.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक का वेतन कटेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
one week salary will not be released.
रुद्रपुर के रविंद्रनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जांच करते अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रविंद्रनगर के आंगनबाड़ी केंद्र में तीन महीने से बच्चों को मानक के अनुरूप अंडे और केले नहीं बांटे जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक सप्ताह का वेतन काटा जाएगा। इसके साथ ही तीन महीने के दौरान अंडे और केले बांटने में किए गए घोटाले को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड-18 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्यमंत्री बाल पलाश योजना के तहत प्रति माह बच्चों को आठ अंडे और आठ केले देने के बजाय छह केले और दो अंडे बांटे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर मंगलवार को आंगबाड़ी केंद्र में सीडीपीओ आशा नेगी, सुपरवाइजर लीला परिहार व आशा जोशी की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से तीन महीने से केंद्र में पंजीकृत 33 बच्चों को मानक के अनुरूप अंडे और केले नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने सख्त रूख अपनाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक सप्ताह का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही केंद्र में पंजीकृत बच्चों के परिजनों के मोबाइल नंबर ले लिए हैं। मोबाइल नंबर में फोन कर प्रत्येक परिवार से केंद्र में मिलने वाले राशन किट व अन्य चीजों की भी जानकारी ली जा रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी ने कहा कि तीन महीने में जिन बच्चों को कम अंडे व केले दिए गए हैं। उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय से रिकवर कर बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब केंद्रों में सुपरवाइजर की मौजूदगी में बांटे जाएंगे अंडे व केले
रुद्रपुर। शहर के 171 आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख्यमंत्री बाल पलाश योजना का संचालन अब सुपरवाइजर की मौजूदगी में किया जाएगा। सुपरवाइजर लीला परिहार ने कहा प्रत्येक माह अलग-अलग केंद्रों में एक तिथि का चयन किया जाएगा। उस तिथि पर केंद्रों में पहुंचकर सुपरवाइजर की मौजूदगी में अंडे और केलों का वितरण किया जाएगा ताकि अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस तरह की अनियमितता न कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed