{"_id":"6a359278182e1bae7c07bdcc","slug":"one-lakh-rupees-siphoned-off-by-sending-a-fake-message-rudrapur-news-c-235-1-ksp1008-144741-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फर्जी मैसेज भेजकर हड़प लिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फर्जी मैसेज भेजकर हड़प लिए एक लाख रुपये
Sat, 20 Jun 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। खुद को परिचित बताकर और फर्जी मैसेज भेजकर ठग ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ठग लिए। तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने कॉल की। अभिवादन करने के बाद कॉल करने वाला व्यक्ति बोला कि आप मेरी आवाज पहचान नहीं रहे हो। रमेश ने एक नाम लेते हुए कहा कि आप अमुक बोल रहे हो। इस पर कॉल करने वाले ने अपनी स्वीकारोक्ति दी। कॉल करने वाले ने कहा कि मैंने आपके खाते में एक लाख रुपये भेजे हैं। इसका मैसेज भी आया होगा। इस रकम को आप मेरे बताए खाते में ट्रांसफर कर दें। मैसेज देखकर उन्होंने एक लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में बैलेंस चेक करने पर पता लगा कि उसके खाते से रकम कट तो गई है लेकिन खाते में रकम आई नहीं है। उसके साथ फ्रॉड हुआ है। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।