फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died.

दो दिन से लापता युवक का शव मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
One died.
शुभम सिंह राणा (फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
दो दिन से लापता युवक की मौत हो गई। उसका शव झनकट में मिला। शव के पास खुली सिरिंज भी मिली हैं। मौत के कारणों के खुलासे के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

खेतलसंडा खाम निवासी शुभम सिंह राणा (28) पुत्र स्व. मनोज सिंह राणा आठ अगस्त को शाम 6 बजे लापता हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। साथ ही उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों को शुभम का टुकटुक सड़ासड़िया स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा मिला। मंगलवार को झनकट में राज ब्रिक फील्ड के मैदान में उसकी लाश बरामद हुई। सूचना पर एसआई कैलाश देव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव और आसपास पड़ताल की।
विज्ञापन

शुभम के बड़े भाई पुनीत राणा ने बताया कि वह टुकटुक चलाता था। डेढ़ साल पहले उसका विवाह अंजलि से हुआ था। तीन भाई-बहनों में शुभम दूसरे नंबर का था।
इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डॉ. केसी पंत ने बताया कि युवक के शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शुभम के शव के पास खुले सिरिंज भी मिले है और परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। सीओ ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed