{"_id":"5b39048c4f1c1b8c668b4e37","slug":"one-died-in-gularbhoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से गूलरभोज में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से गूलरभोज में व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो गूलरभोज।
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
गांव मटकोटा कूल्हा निवासी झोलई राम (45) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रविवार शाम करीब छह बजे आंगन में बैठा था कि तभी तेज धमाके के साथ बिजली दरवाजे के पास स्थित नीम के पेड़ पर गिरी।
विज्ञापन
बिजली ने पेड़ के साथ ही झोलई राम को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर तहसीलदार जेपी गौड़ राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। उधर, खबर मिलते ही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे, शंकर नगरकोटी, जयराम आदि जनप्रतिनिधियों ने झोलई राम के घर जाकर शोक संवेदना जताई। ब्यूरो
विज्ञापन