{"_id":"5b786ed342c792465274a385","slug":"one-died-in-gadarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से खंभे से गिरे संविदा कर्मी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से खंभे से गिरे संविदा कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर।
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर के मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा संविदा विद्युत कर्मी करंट लगने से जमीन पर गिरकर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गदरपुर वार्ड नंबर तीन सिनेमा रोड निवासी जितेंद्र कुमार (36) पुत्र सुखलाल विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत था। शनिवार सुबह 10:30 बजे वह आवास विकास कॉलोनी में फॉल्ट ठीक करने गया था। खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से जितेंद्र गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने जितेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. वेंकटेश द्विवेदी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बदहवाश परिजन जितेंद्र के जिंदा होने की उम्मीद में उसे निजी वाहन से रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए, वहां भी चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत बताया। मृतक जितेंद्र का विवाह पांच वर्ष पहले खटीमा निवासी रेनू से हुआ था। जितेंद्र अपने पीछे एक पुत्र वंश (3) और पुत्री राधिका (1) समेत परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
गृहप्रवेश और बेटी के जन्मदिन की तैयारी में जुटा था जितेंद्र
गदरपुर। जितेंद्र की अकस्मात मौत से सिनेमा रोड कॉलोनी गमजदा है। जितेंद्र 20 अगस्त को अपनी पुत्री राधिका के जन्मदिन एवं अपने नए घर के गृह प्रवेश की तैयारियों में जुटा था। गृह प्रवेश के मौके पर माता का जागरण भी रखा गया था, लेकिन इस हादसे ने परिवार की सभी खुशियां छीन लीं।