फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Died In Accident

दीवार गिरने से श्रमिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
One Died In Accident
रुद्रपुर के मृतक श्रमिक गुड्डू का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में दीवार गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक डेढ़ साल पहले बरेली से रुद्रपुर में आकर परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम बनजरिया थाना भुता (बरेली) निवासी गुड्डू (34) पुत्र ननकी प्रसाद रुद्रपुर के श्मशान घाट रोड ट्रांजिट कैंप में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को वह रोजाना की तरह लेबर अड्डे से मजदूरी के लिए सिडकुल की मैक्स कैंप फार्मास्यूटिकल कंपनी में गया था। दोपहर में काम करने के दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर आए। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी अन्नू 12 साल और बेटा करन नौ साल का है। वहीं पति की मौत के पत्नी सुमंगला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कार से शव बाहर नहीं निकालने पर हंगामा
रुद्रपुर। दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से हुई श्रमिक की मौत के बाद उसका शव अस्पताल लाया गया। वहां शव आधे घंटे तक कार में ही पड़ा रहा। इसी बीच कुछ लोगों ने कार से शव बाहर नहीं निकालने पर हंगामा किया। उनका कहना था कि मृतक की ओर से किसी व्यक्ति के नहीं होने पर शव का अपमान किया जा रहा है। हालांकि बाद में हंगामा शांत हुआ और कार चालक शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed