{"_id":"684db667e1e48c174b0a9962","slug":"one-arrested-with-16-kg-banned-meat-sitarganj-news-c-236-1-rdp1007-109977-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 16 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 16 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सितारगंज। गोवंश संरक्षण स्क्वॉड ने शुक्रवार को 16 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। स्क्वाॅड ने उसके पास से गोकशी में प्रयुक्त चापड़, छूरी, सूजा, लकड़ी का गुटका आदि बरामद किया।
शुक्रवार को गो संरक्षण स्क्वाॅड को बाईपास कॉलोनी, वार्ड नंबर-12 स्थित एक मकान में प्रतिबंधित मांस बेचने की सूचना मिली। स्क्वाॅड के प्रभारी प्रवीन मेहरा ने टीम के साथ छापेमारी में बाईपास कॉलोनी निवासी मुस्तफा पुत्र मो. यूनुस को गोवंशीय पशु के मांस के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। स्क्वाॅड ने उसके पास से मांस काटने में प्रयुक्त उपकरणों को भी बरामद किया। वहीं मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने जांच कर बताया कि बरामद मांस गोवंश पशु का है। आरोपी ने बताया कि वह किराये के मकान में रहता है। उसका मकान मालिक दिल्ली में रहता है। स्क्वाॅड के प्रभारी मेहरा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सितारगंज कोतवाली में गो संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।