फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On the occasion of martyrdom, the recitation of Sri Sukhmani Sahib was offered

Udham Singh Nagar News: शहीदी पर्व पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग पड़ा

Sat, 31 May 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 31 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of martyrdom, the recitation of Sri Sukhmani Sahib was offered
नानकमत्ता में श्री दरबार साहिब में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करती बेबे नानकी स्त्री सत्संग सभा क
नानकमत्ता। शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सजे दीवान में पंथ के जानकारों ने गुरु जस सुनाकर संगत को निहाल किया। पर्व के उपलक्ष्य में बेबे नानकी स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री हरमंदिर साहिब में चल रहे 40 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग पड़ा।
विज्ञापन

सिख पंथ के पंचम गुरु शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में धार्मिक दीवान सजा। दीवान में लुधियाना के बीबी प्रभदीन कौर के कीर्तनी जत्थे, नानकमत्ता साहिब के हजूरी कथावाचक ज्ञानी शमशेर सिंह व हरभेज सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने संगत को गुरु जस सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह संधू, महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए, सचिव हरभजन सिंह ने स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बलजीत कौर व सदस्यों अमरजीत कौर, कैलाश कौर, हर्षदीप कौर, रतन कौर, पलविंदर कौर आदि को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर कुलदीप सिंह पन्नू, गुरवंत सिंह सोनी, दवेंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed