फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On receiving notice absent on duty 13 BLO

ड्यूटी पर गैरहाजिर मिलने पर 13 बीएलओ को नोटिस

Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

तहसीलदार अमिता शर्मा के औचक निरीक्षण में 13 बीएलओ क्षेत्र में गैर हाजिर पाए गए। इसको लेकर तहसीलदार ने गैरहाजिर बीएलओ की सूची डीएम को भेजी है और बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले जिले के चुनाव निर्वाचक अधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रमुख को पत्र के माध्यम से उनके विभाग के कर्मचारियों को एक महीने के लिए बीएलओ में ड्यूटी कराने के आदेश दिए थे। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शामिल थीं। 
विज्ञापन


शनिवार को सहायक निर्वाचक अधिकारी और तहसीलदार ने बीएलओ के ड्यूटी स्थल का औचक निरीक्षण किया जहां 13 बीएलओ को ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर पाया गया। तहसीलदार की ओर से सोमवार तक बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गैरहाजिर पाई जाने वाली बीएलओ में 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, दो लोक शिक्षा प्रेरक और एक आशा कार्यकर्त्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न विभाग से संबंध रखने वाली बीएलओ के विभाग प्रमुख को भी छापे के दौरान गैरहाजिर होने की सूची भेजी जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान दलजीत कौर, दयावंती, सुपर्णा, सुभद्रा मंडल, वासुका मंडल, आलोका मंडल, महारानी विश्वास, जावित्री मंडल, रेखा बढ़ई, ज्योति नारंग, गुरनाम कौर, वसुंधरा, कवलजीत कौर गैरहाजिर पाई गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed