फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Officers not arrived at the office

अफसर आॅफिस में नहीं पहुंचे

Sat, 18 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Sat, 18 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Officers not arrived at the office
अफसर आॅफिस में नहीं पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी निभाने वाले अधिकतर अधिकारी, कर्मचारी चुनाव खत्म होने के बाद थकान उतारने के लिए घरों पर ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। 15 फरवरी को मतदान के बाद डीएम के आदेश के अनुसार अधिकारियों को शुक्रवार को दफ्तरों में पहुंच कर काम संभालना था, लेकिन शुक्रवार को अधिकतर अधिकारियों ने दफ्तरों में पहुंचने के बजाए घर पर ही आराम करना ठीक समझा। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के कारण अधिकतर अधिकारी, कर्मचारी को निर्वाचन की जिम्मेदारी दी गई थी। शुक्रवार को अमर उजाला ने सुबह 11 बजे विकास भवन में पहुंच कर अधिकारियों के कार्यालयों का जायजा लिया। सबसे पहले जिला पूर्ति अधिकारी विपिन पांडे के कार्यालय पहुंचे तो 11 बजे तक पूर्ति अधिकारी कार्यालय से नदारद थे। वहीं जब कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उनके अधिकारी के न होने के बारे में पूछा गया तो जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तो और बुरा हाल था। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के साथ ही उनके सहयोगी कर्मचारी भी कार्यालय से नदारद मिले, जबकि भूमि मामले को लेकर परेशान लोग अधिकारी को खोज रहे थे। विकास भवन की दूसरी मंजिल पर बने अधिकारियों के कार्यालयों में भी कमोबेश यही स्थिति थी। करीब 12:30 बजे के बाद भी सहायक निदेशक ब्रजेश सिंह कार्यालय में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार, ललित चंद्र आर्या भी कार्यालय में नहीं मिले। करीब एक बजे जिला बचत अधिकारी पल्लवी बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह का कार्यालय भी खाली था। विकास भवन में बैठने वाले सीडीओ आलोक कुमार पांडे को अधिकारियों की अनुपस्थिति का नहीं पता था। उपलब्ध कर्मचारी भी अधिकारियों की लोकेशन नहीं बता सके।


रुद्रपुर। अधिकतर कार्यालयों में अधिकारियों के न बैठने से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। शायद अधिकारियों को इसका अंदाजा नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के मामले में शहर के अन्य लोगों के मकानों के साथ दूरदराज क्षेत्र के लोगों के मकान हाइवे की जद में आ रहे हैं। इसी को लेकर भगवानपुर से लक्ष्मी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी डीपी सिंह से मिलने आई थीं, लेकिन अधिकारी के न मिलने के कारण लक्ष्मी की आंखों में आंसू आ गए। कहने लगीं जब गरीबों की सुध नहीं लेते तो अधिकारी क्यों बनते हैं। वहीं बाजपुर से आए स्वराज सिंह को भी अधिकारियों की लापरवाही से बहुत शिकायत है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed