{"_id":"b99e1a97d2ca10f777eb159a394e62ab","slug":"occupying-the-two-sides-clashed-four-hours-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घंटे तक बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घंटे तक बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पट्टे की भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजी। आरोप है कि पुलिस की लाठियों से सात महिलाएं सहित 11 लोग चोटिल हो गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए घटना स्थल पर डेढ़ सेक्सन पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव सिसई निवासी सुंदरी देवी ने पट्टे की करीब सवा एकड़ कृषि भूमि को इसी गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरवी रखा था। तभी से गिरवी लेने वाले जमीन पर फसल बुवाई करते आ रहे थे। खेत को खाली करने के लिए दोनों पक्षों के बीच कई बार बात हुई, लेकिन टालमटोल के चलते तीन साल बीत गए। शनिवार को सुबह 11 बजे सुंदरी देवी का पुत्र रामपाल अन्य परिजनों के साथ गांव फरीदपुर स्थित खेत पर पहुंचा। इस दौरान दूसरे पक्ष के समर्थक भी आ धमके। जिस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट गाली गलौच हो गई। सुंदरी देवी पक्ष का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों ने हथियारों के बल धमकाया और पीटा। सूचना पर सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रभावशाली लोगों को हटाया दिया। दूसरे पक्ष के लोगों को खदेड़ने की कोशिश की, जिस पर लोग भड़क उठे तो पुलिस ने लाठियां फटकारी। इस दौरान पुलिस की लाठियों से पुष्पा देवी, अंगूरी, गीता, बंतो देवी, मुन्नी, मूर्ति देवी, समय सिंह, सूरत सिंह, राकेश चोटिल हो गए।
विज्ञापन