फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   OBC branch manager and ASP corona infected

ओबीसी के शाखा प्रबंधक और एएसपी कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
OBC branch manager and ASP corona infected
corona
काशीपुर। स्थानीय ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के शाखा प्रबंधक और एएसपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शाखा और दफ्तर को बंद कर दिया गया है। पांच सितंबर को ओबीसी के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यालय के निर्देश पर शाखा में कामकाज बंद दिया गया था। सात सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में आए अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच को दिल्ली भेजे थे। शुक्रवार को शाखा प्रबंधक सहित पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शाखा एक सप्ताह से बंद चल रही है। मुख्यालय के निर्देश पर ही अब शाखा में कामकाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि एएसपी की भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एएसपी कार्यालय में कामकाज बंद कर दिया गया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि क्षेत्र में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

पीसी के एक दिन बाद पॉजिटिव आए एएसपी
काशीपुर। एएसपी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस और मीडिया कर्मियों में खलबली मच गई है। अल्ली खां में बीते सात सितंबर को हुए दोहरे हत्याकांड के दौरान एएसपी खासे सक्रिय रहे। इसी दौरान उन्होंने कोविड टेस्ट के लिए अपना सैंपल भी दिया। 10 सितंबर को एएसपी भट्ट ने अपने कार्यालय में राशिद एवं नाजिया हत्याकांड का खुलासा भी किया। इस दौरान सीओ मनोज ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी और पुलिस कर्मी उनके कार्यालय में मौजूद रहे। शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस दौरान उनके संपर्क में रहे मीडिया कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने एएसपी के संपर्क में आए लोगों को अपनी जांच कराने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed